बुहाना: काजडा में स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू के जन्मदिवस को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया
विवेकानंद स्कूल काजड़ा में आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में सरपंच मंजु तंवर के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू के जन्मदिवस को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान मौजूद अतिथियों ने सरोजिनी नायडू की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।