बहराइच: पेटरहा इलाके में आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर 90 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की
पेटरहा में जंगल एवं नाले के किनारे खड़िया में संदिग्ध स्थलों पर आकस्मिक दबिश दी गई। इस दौरान 90 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत दो अभियोग पंजीकृत किए गए। इस दौरान लगभग 1000 किग्रा लहन बरामद किया जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। यह जानकारी आबकारी अधिकारी ने दी।