बहराइच: बहराइच शहर सहित जनपद में होली के अवसर पर बंद रहेंगी आबकारी की दुकाने जिला आबकारी अधिकारी ने दी जानकारी
होली त्यौहार की संवेदनशीलता के दृष्टिगत मादक पदार्थाे के सेवन को प्रतिबन्धित करने के लिए आबकारी दुकानों की बिक्री को प्रतिबन्धित किये जाने की आवश्यकता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट मोनिका रानी द्वारा जनपद बहराइच की आबकारी की समस्त थोक व फुटकर दुकानों को 24 मार्च की रात्रि 10 बजे से 25 मार्च 2024 को सांयकाल 5 बजे तक बन्द रखने के निर्देश दिये गये हैं।