बहराइच: ककरहा बोधवा के पास तेज रफ्तार बाइक कुत्ते से टकराकर पलटी, पीछे से आ रही दूसरी बाइक से हुई भिड़ंत एवं चार घायल
नानपारा के ककरहा बोधवा मे तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक पलट गई । इसी दौरान पीछे से आ रही अनियंत्रित बाइक भी पलटी बाइक से जा भिड़ी। दुर्घटना में चार युवक घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से नानपारा सीएचसी लाए जाने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से एक गंभीर घायल को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया