बहराइच: सर्रा बोझी के पास आंधी के दौरान बाइक पलटने से महिला घायल, लखनऊ रेफर
श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाने के सर्रा बोझी के निवासनी कुसुम लता पति बेंचन लाल के साथ बाइक से गांव आ रहे थे। इसी दौरान आंधी मे पेड़ पर लगा मधुमक्खी का छत्ता बाइक पर गिरने से अनियंत्रित बाइक पलटने से कुसुम लता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे भिनगा जिला अस्पताल से बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। महिला की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर हो गई है।