बाढ़: उत्क्रमित मध्य विद्यालय में संसाधनों और शिक्षकों की भारी कमी, चार कमरों में संचालित हो रही पढ़ाई
Barh, Patna | Jul 11, 2026 बाढ़ के गुलाब बाग स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षकों और संसाधनों की भारी कमी है। विद्यालय प्रभारी सतीश चंद्र शर्मा ने शनिवार लगभग 2 बजे बताया किकक्षा 6 से 8 तक के लिए केवल एक सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका तैनात हैं, जबकि विज्ञान, गणित, हिंदी और संस्कृत के पद खाली हैं। विद्यालय की पढ़ाई सिर्फ चार कमरों में संचालित हो रही है और एक भवन जर्जर हालत में है।