नौगांव: नौगांव के मातॉल गांव में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला घायल, फायरिंग के आरोप, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मातॉल में रविवार सुबह करीब 10 बजे तिवारी परिवार के बीच रास्ते को लेकर विवाद अचानक हिंसक हो गया। विवाद के दौरान एक महिला के घायल होने की खबर सामने आई, जिसे तत्काल नौगांव अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर एक पक्ष ने महिला पर गोली चलने का आरोप लगाया है। वही