सुपौल: सुपौल के बैरो पंचायत में राजस्व विभाग का शिविर, जनता को त्वरित और पारदर्शी सेवा से मिली राहत
Supaul, Supaul | Aug 24, 2025 सुपौल जिले के बैरो पंचायत में राजस्व महा अभियान के तहत राजस्व विभाग द्वारा एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया है, जो 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक चलेगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता को उनके घर के पास ही त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना है।राजस्व से संबंधित सभी प्रकार के कार्य—जैसे भूमि सुधार, दाखिल-खारिज, भूमि मापन, नामांतरण,