सूरजपुर: जिले में अक्षय तृतीया पर 10 बाल विवाह रोके गए, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
सूरजपुर जिले में अक्षय तृतीया के अवसर पर जिला प्रशासन ने बाल विवाह रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देश पर गठित उड़नदस्ता दल पूरे जिले में सक्रिय रहा और विवाह आयोजनों पर सतत निगरानी रखी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर हो रहे 10 बाल विवाहों को समय रहते रुकवाया गया।