धरहरा: रेल पटरी पार करना हुआ जानलेवा, मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत,लोहिया गुमटी के समीप हादसे से मचा कोहराम
धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहिया गुमटी के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कारी देवी, पति मन्नू चौधरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महिला गोविंदपुर से महरना की ओर जाने के दौरान रेल पटरी पार कर रही थीं। इसी दौरान जमालपुर से किऊल की ओर जा रही मालगाड़ी संख्या 27372 की चपेट में आ गईं,