महोबा: महोबा के ग्राम बरबई में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Jun 30, 2026 महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम बरबई में 18 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान प्रियांशी पुत्री जसवंत सिंह के रूप में हुई। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण व साक्ष्य संकलन कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।