⏩मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने की पत्रकारों से चर्चा
⏩ मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने सर्किट हाउस, उमरिया में पत्रकारों से स्वजन भेंट की तथा उनसे चर्चा की। उन्होंने जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से मानव अधिकारों, आयोग की कार्यप्रणाली तथा जिले से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न एवं सुझाव जानें तथा आयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी ।
⏩इस अवसर पर आयोग अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों के सभी प्रश्नों का विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा एवं संरक्षण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को न्याय दिलाना तथा मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
⏩उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में मानव अधिकारों के संरक्षण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा वन्यजीवों से प्रभावित परिवारों को समय पर राहत उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#उमरिया
#umaria
13 views | Umaria, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026