जांजगीर: मुड़पार में वन विभाग ने बुलडोजर चलाकर तीन मकान किए ध्वस्त
भूमि पर अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम ने शनिवार तड़के बड़ी कार्रवाई की। सुबह करीब 4 बजे जेसीबी और भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे वन अमले ने तीन मकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई का ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने विरोध किया, जिसके बाद जिला प्रशासन के हस्तक्षेप पर फिलहाल अभियान रोक दिया गया। वहीं 15 अन्य अतिक्रमणकारियों को मकान खाली करने का नोटिस दिया।