दलौदा: धुंधड़का पशुहाट में साढ़े 6 लाख की भैंस बनी शान, जावरा के किसान का 17 लीटर दूध देने का दावा
मंदसौर जिले के धुंधड़का पशुहाट में रविवार को जावरा से लाई गई करीब साढ़े 6 लाख रुपये कीमत की भैंस आकर्षण का केंद्र रही, पशुपालक के अनुसार भैंस प्रतिदिन 17 लीटर दूध देती है। फूल-मालाओं से सजी भैंस को देखने लोगों की भीड़ उमड़ी, बढ़ते यातायात को देखते हुए विधायक विपिन जैन ने दलौदा मार्ग पर बाईपास निर्माण की मांग की है,