मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र के नवादा में कब्रिस्तान की जमीन पर हो रहा कब्जा, मुस्लिम समाज के लोगों ने रोड पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन
रविवार को कोतवाली क्षेत्र के नवादा में मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान पर हो रहे कब्जे को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने रोड जाम करके प्रदर्शन किया है। वहीं मसीमा बेगम ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह कब्रिस्तान उनके बुजुर्गों के समय का है, जिस पर दबंग अब कब्जा कर रहे हैं और उन्हें भी बंधक बना कर ले गए थे। वहीं कब्जे से नाराज मुस्लिम समाज के लोगों ने रोड जाम किया।