जगाधरी: इजेक कंपनी में इंटरव्यू के लिए आए युवक की मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
साबापुर के रहने वाले अभिषेक ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए आया था।मोटरसाइकिल बाहर खड़ी कर इंटरव्यू देने गया वापस लौटा तो मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी थी। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।पुलिस ने मंगलवार को शाम 7:30 बजे मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।