शिवपुरी नगर: एसपी ऑफिस के बाहर 'हाईवोल्टेज ड्रामा': नवजात को बेचने का आरोप लगाकर प्रेमी संग पहुंची मां, अपनों ने घेरा
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास आज शनिवार की दोपहर साढ़े 3 बजे हाइवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां घर से भागे लड़की और उसके प्रेमी का सामना, लड़की के घर वालों से हो गया। इस बीच दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई और नौबत धमकी तक पहुंच गई। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने के लिए भेजा।