बांका में बालू माफियाओं का आतंक! खनन टीम और पुलिस पर हमला, गाड़ियां तोड़ीं | Banka News
बांका में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची जिला खनन टीम और पुलिस पर कथित बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। घटना बांका थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला इलाके की है। कार्रवाई के दौरान 2 ट्रैक्टर जब्त किए गए थे। ट्रैक्टरों को थाना लाने के दौरान 30-40 लोगों द्वारा पत्थर और डंडों से हमला करने का आरोप है।
हमले में बांका थाना की गाड़ी के शीशे टूट गए, खनन टीम के वाहनों और मौके पर मौजूद JCB को भी नुकसान पहुंचा। मामले में 28 नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं राजस्व क्षति के लिए 4.24 लाख रुपये का दंड लगाया गया है।
पूरी खबर देखिए और जानिए बांका में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान आखिर क्या हुआ।
Banka Update को Subscribe करें और बांका की हर बड़ी खबर से जुड़े रहें।
Banka News, Banka News Today, Banka Latest News, बांका न्यूज, बांका समाचार, बांका में बालू माफिया, बालू माफिया हमला, अवैध
Amarpur, Banka | Sep 14, 2026