गौरिहार: जनगणना 2027: बारीगढ़ नगर परिषद ने 100% HLB कार्य पूर्ण कर रचा रिकॉर्ड
छतरपुर जिले में आगामी जनगणना 2027 के तहत मकान गणना एवं सूचीकरण कार्य में नगर परिषद बारीगढ़ ने मिसाल पेश की है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में बारीगढ़ के सभी 16 HLB ब्लॉकों का कार्य समय-सीमा से पहले 100% पूर्ण कर लिया गया। एसडीएम बलवीर रमन एवं सीएमओ अजय अग्निहोत्री की मॉनिटरिंग में फील्ड टीम ने डिजिटल माध्यम से डोर-टू-डोर सर्वे कर डेटा संकलन किया।