पीरो: सोनवर्षा में जलभरी यात्रा के साथ शुरू हुआ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ
Piro, Bhojpur | Apr 3, 2026 सोनवर्षा स्थित श्री तोताद्री लक्ष्मीनारायण मंदिर मठ परिसर में सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के करीब भव्य जलयात्रा के साथ शुरू हुआ।मठाधीश स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज के मंगलानुशासन में निकाली गई इस 5 किलोमीटर लंबी भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए।