मखदुमपुर: टेहटा बाजार में कैंडल मार्च, शिवम हत्याकांड में न्याय की मांग उठी
मखदुमपुर प्रखंड के टेहटा बाजार में बुधवार की देर शाम 7 बजे शिवम कुमार हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। बाजार स्थित एक निजी विद्यालय से निकले इस कैंडल मार्च में दर्जनों लोग शामिल हुए और हाथों में मोमबत्ती लेकर मृतक को श्रद्धांजलि देने के साथ न्याय की मांग उठाई।शिवम की हत्या काको के निसरपुरा गांव में हुई थी।