बैरसिया: भोपाल: अवधपुरी के खजूरीकलां में बदमाशों ने सूने मकान का ताला तोड़कर की चोरी
Berasia, Bhopal | May 11, 2026 भोपाल के अवधपुरी क्षेत्र स्थित खजूरीकलां में बदमाशों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर महज सात मिनट के भीतर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पेंचकस और सब्बल से मकान का सेंटर लॉक तोड़ा और तीन कमरों में घुसकर अलमारी के ताले तोड़कर 450 ग्राम सोना और करीब आधा किलो चांदी व दो लाख रुपये नकदी चुरा ली।