दातागंज: उसावां विकास क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों को दातागंज विधायक राजीव और SDM ने वितरित की राहत सामग्री
शनिवार को बाढ़ प्रभावित गांव में राहत सामग्री वितरण की गई। जिसमें क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह एवं एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने ग्राम जटा के मजरे प्रेमी नगला, जसवंत नगला तथा ग्राम खजुरा पुख्ता के मजरे ठकुरी नगला सहित कई प्रभावित गांव में राहत सामग्री वितरण की है। इन सभी गांव में परिवारों को कुल 352 बाढ़ राहत किट वितरित की गईं।