गोरखपुर: गोरखपुर में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ हल्लाबोल किया, डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन
गोरखपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध और महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महोबा जनपद की एक दलि