थानेसर: नगर पालिका ने अम्बाला रोड पर एक कॉलोनी में किए गए अवैध निर्माण को किया नष्ट, मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद
पिहोवा नगर पालिका ने शहर में अंबाला रोड पर एक कॉलोनी में किए गए अवैध निर्माण को पीले पंजे के साथ नष्ट किया है। वहीं इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा है। पिहोवा नगर पालिका के सचिव मोहनलाल ने बताया कि अंबाला रोड पर कॉलोनी में अवैध निर्माण किया गया था। जिसको आज प्रशासन ने नष्ट किया है। और चेतावनी दी है कि बिना नक्शा पास किए कोई भी निर्माण नही किया जाएगा।