तिर्वा: तिर्वा में लोकतंत्र सेनानी गुरुदयाल वर्मा को पुलिस ने दी अंतिम सलामी, एसडीएम सहित अन्य लोग रहे उपस्थित
Tirwa, Kannauj | Oct 1, 2026 गांधी नगर निवासी लोकतंत्र सेनानी गुरुदयाल वर्मा (80) का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही तहसील प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे और प्रशासन की मौजूदगी में उन्हें सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पुलिस जवानों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत सलामी देकर लोकतंत्र सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की।