संदेश: संदेश में लगातार बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश, विभाग ने बताई कटौती की वजह
संदेश। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम लोगों के बीच भारी आक्रोश का माहौल बन गया है। बार-बार बिजली गुल होने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बिजली संकट को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। वहीं विपक्षी नेताओं ने भी इस मुद्दे पर तंज कसना शुरू कर दिया है।