हनुमानगढ़: ईवीएम में जनादेश बंद, सियासत में शुरू हुआ 'बाड़ेबंदी का खेल', हनुमानगढ़ में मतदान खत्म होते ही तेज हुई सियासी हलचल
चुनावी शोर थम गया है। झंडे-बैनर सिमट गए हैं। गलियों और चौक-चौराहों पर प्रचार की गहमागहमी की जगह अब सियासी खामोशी पसरी है। लेकिन यह खामोशी सुकून वाली नहीं, बल्कि 14 सितंबर को खुलने वाली ईवीएम से पहले की बेचैनी भरी शांति है। जनता ने अपना फैसला ईवीएम में बंद कर दिया है।