#कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर स्थित एक मैरिज लॉन में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहाँ एक इंटीरियर कारोबारी (आशिफ) बिना अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए, चोरी-छिपे दूसरा निकाह कर रहा था।" पूरा मामला क्या है? पीड़ित महिला का निकाह साल 2022 में हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में अनबन और दहेज उत्पीड़न का विवाद शुरू हो गया, जो फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। महिला का दावा है कि केस चलने के बावजूद पति उससे रोजाना व्हाट्सएप पर बात करता था और अक्सर मिलता भी था, लेकिन उसने धोखे से दूसरी शादी तय कर ली। शुक्रवार की रात जब पति के पड़ोसी ने पहली पत्नी को फोन पर इस शादी की जानकारी दी, तो वह अपनी बहन के साथ सीधे मैरिज लॉन पहुंच गई। वहाँ निकाह की रस्में चल रही थीं। पहली पत्नी को सामने देख दूल्हा और उसके घरवाले दंग रह गए। महिला ने सबके सामने हंगामा शुरू कर दिया और धोखेबाजी का भंडाफोड़ किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
#viralvideo