सिंगरौली: धौहनी-कटरा जंगल के समीप पेड़ के बाद डिवाइडर से टकराई स्कूटी, दो लोग हुए घायल
सरई थाना क्षेत्र के धौहनी कटरा जंगल के समीप तेज रफ्तार से स्कूटी वाहन पेड़ से टकराने के बाद पुल के डिवाइडर में जा टकराई। गनीमत रही कि वाहन चालक की स्पीड कम थी। लिहाजा वाहन चालक व उसके पीछे बैठे एक व्यक्ति घायल हो गए हैं। जिन्हें पिपरी सदन सेवा संस्थान के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार अभी जारी है। फिलहाल इस हादसे में अन्य किसी की जनहानि नहीं हुई है।