सिंगरौली: जयंत पुलिस ने सूने घर से लाखों रुपए के जेवर चोरी करने वाले 2 चोरों को 24 घंटों के अंदर पकड़ा, चोरी का संपूर्ण माल बरामद
जयन पुलिस ने जयंत क्षेत्र के एक सूने घर में घुसकर लाखों रुपए कीमत के गहने जेवर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। चोरी का संपूर्ण माल बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि जयंत पुलिस चौकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को शक्ति नगर से गिरफ्तार किया है। जिन्हें आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।