सिंगरौली: गौवंश की तस्करी करने वाले 2 आरोपियों को बरगवां पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
ग्राम भलूगढ़ के पास के जंगल से दो व्यक्ति को गोवंश के साथ पकड़ा है। पुलिस का मानना है कि यह आरोपी उन्हें काटकर उसके मांस की बिक्री करने के फिराक में थे। मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भलुगढ में दो व्यक्ति अपने घर के पास जंगल मे दो गाय एवं एक बछडा काटकर मांस बिक्री करने की नियत से क्रूरता पूर्वक बाधकर रखे है। सूचना पर सउनि अजीत सिंह के साथ हमराह स्टाफ की टीम बनाकर बताये गए स्थान पर रेड कार्यवाही कर जंगल से असरीफ शेख उम्र 48 वर्ष निवासी भलुगढ तथा मुजम्मिल शेख उम्र 28 वर्ष निवासी दादर को पकड़ा गया।