सिंगरौली: गोरबी पुलिस ने 10 दिनों से लापता किशोरी को बिहार के पटना से किया दस्तयाब
मोरवा थाना क्षेत्र के गोरबी चौकी अंतर्गत बीते 10 दिनों से लापता नाबालिगा को अंततः पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला। नाबालिका को बिहार राज्य के पटना से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा व एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मोरवा निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के सतत निगरानी में गोरबी चौकी प्रभारी भिपेंद्र पाठक ने 14 वर्षीय गुम नाबालिगा को पटना से ढूंढ कर परिजनों को सुपुर्द किया।