सिंगरौली: जयंत चौकी क्षेत्र अंतर्गत सूने घर में चोरी करने वाले 2 आरोपियों को जयंत पुलिस ने किया गिरफ्तार
जयंत चौकी क्षेत्र अंतर्गत सूने घर में चोरी करने वाले दो आरोपियों को जयंत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जयंत चौकी क्षेत्र में दो दिन पहले एक सूने घर में चोरी का मामला सामने आया था। इसके बाद आज दो आरोपियों को जयंत पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से ₹1 लाख कीमत का सोना चांदी जप्त किया गया।