सिंगरौली: कलेक्टर ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर 133 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला ने लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन कार्य में लगने वाले मतदान दल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुशल मास्टर ट्रेनरों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में प्रशिक्षण के प्रथम चरण में 133 अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित रहे। जिसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनुपस्थित रहे अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।