जबलपुर: स्मार्ट सिटी के 'नरक' नंबर 71 में घुटनों तक कीचड़, लटकते तार
इसे ध्यान से देखिए! ये कोई पिछड़ा गांव या दूर-दराज का इलाका नहीं है। ये है संस्कारधानी जबलपुर का वार्ड नंबर 71, धनवंतरी नगर का परसवाड़ा! जहां लोग टैक्स देने के बाद भी नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं!हालत ये है कि सड़कों पर सिर्फ कीचड़ और गड्ढे हैं। स्कूल की गाड़ियां और ऑटो यहां आने से कतराते हैं। छोटे-छोटे मासूम बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। आए दिन लोग