सिमडेगा: सिमडेगा सदर अस्पताल में 108 एंबुलेंस चालकों के जर्जर आवास पर सिविल सर्जन ने लिया संज्ञान
सिमडेगा सदर अस्पताल में 108 एंबुलेंस चालकों की आवास की स्थिति काफी दयनीय हो गई है ।लगातार हो रही बारिश से उनका मकान में बारिश का पानी घुस रहा है, जिसे दिक्कत हो रही है। सोमवार को 2:00 बजे उन्होंने वीडियो जारी करते हुए मदद की गुहार लगाई। जिस पर सिविल सर्जन ने कहा मामले को संज्ञान में लेकर जल्द मरम्मत कराई जाएगी।