गोरखपुर: ट्राफिक विभाग का एक्शन जारी, मॉडिफाई साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न वाले वाहन चालकों के खिलाफ अब होगी सख्त कार्रवाई
एसपी ट्रैफिक ने बताया यातायात को सुचारू रूप से चलाने और दुर्घटनाओं पर रोकथाम के लिए,हमारा अभियान लगातार जारी है।यातायात के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए निरन्तर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।वर्तमान में मॉडिफाई साइलेंसर,प्रेशर हार्न के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।ताकि ध्वनि प्रदूषण से लोगों को निजात मिल सके।हमारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा।