पाली शहर में अतिवृष्टि के चलते कई कॉलोनियों में जल भराव की निकासी के लिए 24 घंटे मड पम्प लगाकर पानी की निकासी ठेकेदार राकेश गहलोत द्वारा किया गया था। कार्य की निविदा 9.50 लाख रूपये थी,परन्तु यह कार्य 80 लाख रूपये का हो गया था। संबंधित अधिकारियों को उक्त अधिक व्यय को इसी निविदा का भाग मानते हुय नियमित कर शिथिलता प्रदान करवाने का आदेश दिया गया था।