सिकरारा-बरईपार मार्ग पर तेजीबाजार थाना क्षेत्र के खेतलपुर (सकरदेल्हा) गांव के मोड़ के पास गुरुवार की देरशाम ट्रैक्टर मिस्त्री के कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में बाप-बेटे सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है।