मछलीशहर: करनौली गांव में फरार आरोपित के घर चस्पा हुई कुर्की की नोटिस, पुलिस ने गांव में कराई मुनादी
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के करनौली गांव में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित आलोक मिश्रा पुत्र जोखू लाल मिश्रा के घर पर पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा की। मार्च 2025 से फरार आरोपित की गिरफ्तारी न होने पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गुरुवार लगभग 4 बजे गांव में डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई