रोहतास: भू-समाधान पोर्टल की समीक्षा बैठक में लापरवाही पर जताई गई नाराजगी
Rohtas, Rohtas | Apr 7, 2026 भू-समाधान पोर्टल की समीक्षा बैठक में लापरवाही पर जताई नाराजगी।मंगलवार को दोपहर क़रीब तीन बजे रोहतास जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में भू-समाधान पोर्टल पर भूमि विवाद मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समीक्षा में पाया गया कि पिछले बैठक की तुलना में प्रगति संतोषजनक नहीं रही तथा कई थानों द्वारा 09 मार्च से 06 अप्रैल तक एक भी आवेदन अपलोड नहीं किया गया।