बेतिया: बेतिया के जोड़ा शिवालय मंदिर में विजयादशमी पर भव्य शस्त्र पूजन
बेतिया के जोड़ा शिवालय मंदिर में विजयादशमी पर विश्व हिंदू परिषद्- बजरंग दल ने भव्य शस्त्र पूजन किया। नगर संयोजक अभय कश्यप और अध्यक्ष लक्की मौर्या के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मां दुर्गा और मां काली का स्मरण करते हुए सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। अनेक नेताओं, माताओं और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का समापन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।