किशनगंज: जिला कलेक्टर आदिवासी क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे, बांसथुनी छात्रावास का किया निरीक्षण
जानकारी शनिवार दोपहर 12 बजे मिली बारां जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने किशनगंज क्षेत्र के आदिवासी इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बांसथुनी स्थित छात्रावास का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने छात्रावास में विद्यार्थियों से संवाद कर भोजन, शिक्षा एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।