आंवला: आंवला के कच्चा कटरा मैदान में मेघनाद के पुतले का दहन, पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान
Aonla, Bareilly | Oct 19, 2026 आंवला में कच्चा कटरा खेत मैदान में ऐतिहासिक रामलीला चल रही है। सोमवार देर शाम करीब सात बजे मेघनाद के पुतले का दहन किया गया। पुतला जलते ही पूरा मेला परिसर 'जय श्रीराम' के नारों से गूंज उठा। यह देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।