नबीनगर: नरारीकला खुर्द से 23 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरारीकला खुर्द में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 लीटर देशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने शराब के साथ एक अभियुक्त अशोक चौधरी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि बीते शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के कब्जे