मिलक: धमोरा बाईपास के पास तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, तीन लोग घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती
Milak, Rampur | Oct 16, 2024 थाना शहजादनगर क्षेत्र के धमोरा बाईपास के पास एक तेज रफ्तार कर चालक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, बाइक पर बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार शाम 6:30 बजे की बताई जा रही है । घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायलों के परिजनों ने बताया अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे तीन घायल हुए हैं।