मिलक: धमोरा बाईपास के पास एक बाइक सवार दम्पति को ट्रक चालक ने मारी टक्कर, बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Milak, Rampur | Oct 14, 2024 थाना शहजादनगर की धमोरा बाईपास के पास एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने एक बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी,बाइक के पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार शाम 5:00 की बताई जा रही है।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जल अस्पताल की मोर्चरी भेजा है। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी।