आगरा: अमरपुरा में दो पक्षों में हुए झगड़े में एक व्यक्ति की हुई मौत, एसीपी लोहा मंडी मयंक तिवारी ने दी जानकारी
Agra, Agra | Jun 17, 2024 थाना जगदीशपुरा के अमरपुरा में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया की जमकर लाठी डंडे चलने लगे, इस दौरान एक पक्ष का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एस एन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, पूरी जानकारी एसीपी लोहा मंडी मयंक तिवारी ने कार्यालय पर दी है।