सुल्तानगंज: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, डीएम-एसएसपी ने अजगैविनाथ धाम में सुविधाओं और सुरक्षा का लिया जायजा
सुल्तानगंज के अजगैविनाथ धाम में 30 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर शनिवार को जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। जिला पदाधिकारी नवल किशोर चौधरी एवं एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने सभी संबंधित जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ नमामि गंगे घाट पहुंचकर तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सबसे